उज्जैन लोकायुक्त के मामले में 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए चिमनगंज मण्डी थाने के आरक्षक रवि कुशवाह के साथी आसिफ पेंटर शनिवार रात झुलसी हालत में मिला यह वही आसिफ है, जिसे आरक्षक रवि कुशवाह ने रिश्वत के 25 हजार देकर भगा दिया था। आसिफ को लोकायुक्त 03 दिन से तलाश कर रही थी झुलसी हालत में आसिफ चिल्ला रहा था मुझे बचा लो पुलिस वाले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी साथ ही काले कपड़े सफारी में आए थे। झुलसी हालत में दुकान बंद कर जा रहे एक व्यापारी ने ऑटो रिक्शा से जिला आसिफ को जिला अस्पताल पहुंचाया था यहां से इंदौर एमवाई हॉस्पिटल में रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान रविवार की अल्प सुबह 4:00 बजे उसकी मौत हो गई।इस सूचना के बाद आसिफ के परिजन बिफर गए दोपहर में गांधीनगर निवासी एवं परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस पर ही जलाकर मार डालने के आरोप लगाए सीएसपी अनिल मौर्य से आसिफ की मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा पुलिस का काम करता था और मंडी थाना के हनुमान मंदिर की सेवा भी करता था घर से कह कर गया था कि आज हनुमान जन्मोत्सव है, छप्पन भोग लगाना है दूसरे दिन शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम उसे तलाशने घर पहुंची थी इसके बाद शाम को चिमनगंज मंडी के पुलिसकर्मी रूपए लेकर पहुंचे थे और कहा था कि आसिफ हमारे साथ है आप चिंता मत करना और शनिवार रात को गाड़ी अड्डे पर झुलसी हालत में मिला साहब पुलिस वालों ने ही पेट्रोल डालकर मेरे बच्चे को जला दिया इस घटना के सीसीटीवी भी सामने आए हैं हालांकि अब तक जो वीडियो मिले हैं उनमें पता नहीं चल पा रहा कि उसे कौन जलाकर गया या फिर उसने खुद ने आग लगा ली परिवार वालों का कहना आसिफ को मारने वाले ही आप के लोग हैं ऐसे में हमें न्याय कैसे मिलेगा आसिफ की मां ने रोते हुए ज्ञापन देते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में आपके ही लोग शामिल है आसिफ की जवान बीवी है छोटे-छोटे बच्चे हैं ऐसे में हमें न्याय कैसे मिलेगा सीएसपी अनिल मौर्य ने कहा कि इसमें हम बहुत बारीकी से जांच कर रहे हैं सीसीटीवी भी सामने आए हैं भले इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी चाहे हमारे पुलिसकर्मी क्यों ना हो।


0 Comments