गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना में पदस्थ आरक्षक रवि कुशवाहा को 25000 रिश्वत के मामले में ट्रेप किया था दरसअल लोकायुक्त पुलिस को पकड़ाएं आरक्षक से पूछताछ में पता चला था कि उसने रिश्वत की रकम आसिफ पेंटर के पास छुपा दी थी, इस मामले में लोकायुक्त पुलिस आसिफ को नोटिस जारी करने की तैयारी में थी,इसी बीच आगजनी की घटना घटित होती है और आसिफ की इलाज के दौरान मौत की खबर उज्जैन पहुंचती है इस घटनाक्रम में लोकायुक्त की जांच पर कोई ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आता,,क्योंकि एविडेंस के तौर पर अन्य चीजें भी लोकायुक्त पुलिस के पास पुख्ता तौर पर मौजूद है, जिसमें कार्रवाई से पूर्व जो नोट लोकायुक्त टीम ने फरियादी को आरक्षक को देने के लिए दिए थे वह नोट पुलिस को आरक्षक के जेब से तो नहीं मिले परंतु जब थाने में भ्रष्ट आरक्षक रवि कुशवाहा की पेंट उतरवाई गई तो हाथ और पेंट का कलर गुलाबी हुआ,लोकायुक्त पुलिस के अनुसार रिश्वत कांड का प्रमाणीकरण में यह ठोस आधार बना है,,वही भ्रष्टाचार में ट्रैप हुए आरक्षक को कोर्ट ने 20 अप्रैल तक के लिए जेल भेजा है,,,


0 Comments