Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

राज्य सरकार ने चित्तौड़गढ़ जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नेभनानी को एवं जिला सह संयोजक धूत को मनोनित किया

चित्तौड़गढ़ राज्य के शांति एवं अहिंसा विभाग ने मुख्यमन्त्री के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक दिलीप नेभनानी को एवं जिला सह संयोजक महेश धूत को मनोनित किया है राज्य के शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा ने मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के अनुमोदन से राज्य के 33 जिलों में गठित जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ में जिला संयोजक एवं सह संयोजक का मनोनयन किये इसी क्रम में चित्तौड़गढ जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ में अध्यक्ष जिला कलेक्टर को जबकि जिला संयोजक  दिलीप नेभनानी तथा जिला सह संयोजक महेश धूत को मनोनित कर कुल 33 सदस्यों का मनोनयन किया गया।जिला परिषद के सीईओ को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही गोपाल सालवी,कमलेश पोरवाल, दिलीप जैन,शंकरलाल प्रजापत, शीतल कुमार डाड, अशोक लढ़ा, रामसिंह जाट, उर्वशी क्षेत्रिय, रविना जाट, जयश्री कुमावत, खुशी सेन एवं रीना खटीक को भी गैर सरकारी सदस्य मनोनित किया गया तथा विभिन्न विभागों के 14 अधिकारी तथा गांधी दर्शन विशेषज्ञ के रूप में 5 सदस्य होगें। चित्तौड़गढ़ जिला प्रकोष्ठ में 5 महिलाओं सहित कुल 14 को गैर सरकारी सदस्य के रूप में मनोनित किया गया।

Post a Comment

0 Comments