शासकीय आयोजन में भाजपा के बैनरों के चलते कांग्रेस ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार मंत्री डंग बोले पूरी कांग्रेस का ही हो गया बहिष्कार सीतामऊ - सीतामऊ में आज क्षेत्रीय विधायक ओर मंत्री हरदीपसिंह डंग ने 90 लाख रूपये से निर्मित हुए नवीन एसडीएम कार्यालय का शुभारंभ किया।सिध्दि विनायक कालोनी में जाने वाली सड़क का मंदसौर रोड से लेकर छात्रावास तक की सड़क का भूमिपूजन किया। एसडीएम कार्यालय के भवन को जनता को समर्पित करते हुए मंत्री हरदीपसिंह डंग ने कहा की जितना सुंदर यह भवन बना है उम्मीद है यहा जनता के काम भी उतने ही सुंदर हो अधिकारीगण इस बात का विशेष ध्यान रखे की जनता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इधर शासकीय आयोजन में मंच के पीछे भाजपा का बेनर लगा होने से कांग्रेस नेताओं का कार्यक्रम का बहिष्कार किया। जिला पंचायत सदस्य कर्मवीरसिंह भाटी,कांग्रेस नेता विनय राजोरिया,गोविंद सिंह परिवार, युका. ब्लाक अध्यक्ष मिथुन शर्मा,श्यामसिंह लखवा,जगदीश कोठारी,संग्रामसिंह लखवा गुलनावज खान सहित कई कांग्रेस नेता कार्यक्रम में तो पहुचे थे लेकिन कार्यक्रम की शुरूआत में ही वह कार्यक्रम को छोड़कर निकल गए। कांग्रेस नेताओ का आरोप है की वह प्रशासनिक निमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुचे थे लेकिन कार्यक्रम में प्रशासन का नियंत्रण न होंते हुए पूरा कार्यक्रम और मंच भाजपा का कर दिया गया इधर कांग्रेस के बहिष्कार के सवाल पर मंत्री हरदीपसिंह डंग ने कहा की अब कांग्रेस क्या बहिष्कार करे पूरी कांग्रेस का बहिष्कार हो चुका है।


0 Comments