चीताखेड़ा -15 अप्रैल। स्थानीय गांव में सांसद खेल महोत्सव एक दिवसीय टूर्नामेंट प्रतियोगिता आगामी दिवस 18 अप्रैल 2023 मंगलवार को एक दिवसीय कब्बड्डी, खो खो, सितोलिया, रस्साकसी, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शनिवार को दोपहर में जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, जिला शिक्षा अधिकारी सी.के.शर्मा, जिला खेल अधिकारी श्री देवडा, जीरन पुलिस थाना प्रभारी केएल दांगी,प्राचार्य अजय नागोरी द्वारा खेल मैदान को लेकर चीता खेड़ा स्कूल परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय बालक -बालिका माध्यमिक विद्यालय और पुराना हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर का निरीक्षण किया जिसमें बालक -बालिका माध्यमिक विद्यालय परिसर का खेल महोत्सव हेतु चयन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्र खेल मैदान तैयार करने के निर्देश दिए। खेल मैदान चयन के दौरान दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा,मनोहर सिंह सोलंकी दक्षिण मंडल उपाध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन, महेश चौरड़िया,सुनिल माली मुख्य रूप से मौजूद थे प्राचार्य अजय नागोरी ने बताया है कि सांसद खेल महोत्सव एक दिवसीय प्रतियोगिता में 28स्कुलों के अनुमानित 100टीमो के एक हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।
0 Comments