Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदले कई संभागों को आईजी का भी ट्रांसफर

एमपी में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही कई संभागों को आईजी भी बदले गए हैं। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। भोपाल एमपी में पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी हुई है। गृह विभाग ने राज्य से 12 सीनियर अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई संभागों के आईजी भी बदल दिए गए हैं। गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी हो गई है। भोपाल के पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर का तबादला इंदौर हो गया है। वहीं, इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का तबादला भोपाल हो गया है। होशंगाबाद और सागर जोन के आईजी भी बदल दिए गए हैं।पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ एडीजी योगेश मुद्गल को एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। जी अखेतो सेमा एडीजी जेल बने हैं। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मकरंद देऊस्कर इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बने हैं। अभी तक वह भोपाल में पुलिस कमिश्नर थे। वहीं,होशंगाबाद जोन की आईजी दीपिका सूरी का भी तबादला हो गया है। उनकी आईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय के रूप में पोस्टिंग हुई है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रमोद वर्मा सागर जोन के आईजी बनाए गए हैं। इसके साथ ही अभय सिंह आईजी भोपाल देहात जोन के बने हैं।पिता की जगह पुलिस की नौकरी में आई कॉन्स्टेबल शालिनी ने पहले ही ऑपरेशन में किया धमाका इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का तबादला भोपाल हो गया है वह भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। इसके साथ ही इरशाद वली होशंगाबाद जोन के नए आईजी होंगे। वहीं, सुशांत कुमार सक्सेना चंबल जोन के आईजी होंगे। गौरतलब है कि इंदौर और भोपाल में पहली बार कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुआ था। पहली बार दोनों जगह पर कमिश्नर का ट्रांसफर हुआ है।

Post a Comment

0 Comments