Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार की गलत नीतियों ओर बढ़ती महंगाई तथा भ्रष्टाचार के विरोध में सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने रैली निकालकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

सिंगोली  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस,  एव एनएसयूआई महिला कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से समस्त कांग्रेस जनौ ने दोपहर 11:30 बजे से स्थानीय नवीन बस स्टैंड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के समीप केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रैली निकालते हुए मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया गया कि भारत जैसे विकासशील देश में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा अपने मित्र गौतम अडानी के अडानी समूह को बेहिसाब फायदा पहुंचाने के उद्देश्य मे हमारे देश के संस्थानों से दबावपूर्वक हजारों करोड़ों का निवेश अडानी ग्रुप में करवाने का काम किया जा रहा है। भारतीयों की गाढ़ी कमाई उनके समुह वाले खाते में डालकर देश के आमजन के साथ धोखा किया जा रहा तथा सरकारी नीतियों में फेरबदल कर अडानी की मदद की जा रही है। जिसकी समस्त कांग्रेस जनों ने विरोध करते हुए निंदा की ओर महामहिम राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि ऐसी सरकार के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी का गठन कर इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए साथ ही निवेशकों की सुरक्षा के समुचित कदम उठाए जाए तथा गौतम अडानी का पासपोर्ट जप्त किया जाए ताकि वह देश से बाहर नहीं जा सके साथ ही राज्य सरकार द्वारा अपने मन माने तरीकों से कार्य करने से महंगाई की मार प्रत्येक नागरिक पर पड़ रही है और साथ ही प्रदेश सरकार लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। और किसानों की समस्याओं के प्रति भी जिम्मेदार नहीं है नामांतरण बंटवारा जैसे कार्य तय समय सीमा में नहीं किये जा रहे हैं। स्थानीय परिषदों में विकास के नाम पर सिर्फ जुमले दिए जा रहे हैं जिससे जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहा है बेमौसम बारिश से किसानों की फसल नुकसानी का सही-सही सर्वे करवाया जाकर तत्काल मुआवजा राशि किसानों को दिलवाई जाए और गेहूं की फसल का मूल्य ₹3000 प्रति क्विंटल तय किया जाने की मांग की गई। इस अवसर पर धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए कांग्रेश के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने उपस्थित किसानों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की जनविरोधी शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने का समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन संकल्प ले और कांग्रेस नीत सरकार का गठन करें श्री आहिर ने कहा कि आज भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है महंगाई आसमान छू रही है देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है ऐसी सरकारों को हमें आने वाले समय में सबक सिखाना है। इस अवसर पर सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मैव रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभूभाई चारण पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी पार्षद राजेश भंडारी धीरज मोटानाक सुधीर राहुल जैन लसोड राजेंद्र नांदेचा शांतिलाल धाकड़ बरड़ावदा माणक जैन झातला जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेश शर्मा संजय बागड़िया पार्षद निसार पठान पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण विश्नोई सत्तार ठेकेदार निशीकांत शर्मा मिल्कीत सरदार रतनगढ़ संजय ग्वाला रतनगढ़ राजेश सोलंकी रतनगढ़ बालचंद सोलंकी रतनगढ़ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments