Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सहकारिता मंत्री आंजना की और से कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया वाहन रैली का आत्मिय स्वागत अभिनन्दन

निम्बाहेड़ा महर्षि गौतमाश्रम संस्थान द्वारा श्री महर्षि गौतम जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को  नगर में वाहन रैली का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस चैकी चितोड़ी गेट पर पहुंची जहां राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की और से नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा एवं कांग्रेसजनों द्वारा महर्षि गौतम महिला मण्डल के तत्वावधान में निकाली गई वाहन रेली का पुष्पवर्षा कर आत्मिय स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्रt शारदा एवं पालिका के वरिष्ठ पार्षद बंशीलाल राईवाल ने रथ में विराजित श्री महर्षि गौतम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, ओकाफ सदर एवं पार्षद सलीम चाचा, पार्षद शमशु कमर, जिला 15 सुत्रीय कमेटी सदस्य नुसरत खान, माती पूर्सवानी, जिला फुटबाॅल संघ सचिव फेसल खान, हिम्मत सिंह कुमावत, ओम शर्मा, हरीश शर्मा, शान्तिलाल लाडना, कन्हैयालाल सुथार, समरथ रेगर, अंकित जैन, आशुतोष टांक, राहुल सुथार, रफीक खान, कन्हैयालाल सुथार, सोहेल खान  उपस्थित थे।

 

Post a Comment

0 Comments