मंदसौर घटना का संक्षिप्तय विवरण:- दि 13.12.22 को डॉयल 100 पर यह सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कमालपुरा में किसी वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई हैं। उक्त सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया के संज्ञान में आने पर उनके निर्देष पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री गौतम सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण मंदसौर श्री नरेन्द्र सोलंकी ग्राम कमालपुरा घटना स्थल पर पहुचे जहॅा पर तत्काल एफएसएल अधिकारी जिला रतलाम श्री अतुल मित्तल एवं थाना प्रभारी अफजलपुर उनि समरथ सिनम, डॉग हेंडलर एवं अंगुली चिन्ह विषेष श्री दिनेष जमरा भी घटनास्थल पर पहुचे। घटना स्थल ग्राम कमालपुरा में स्थित कच्चे घर में मृतिका रामीबाई पति स्व0 अमरा भील उम्र 75 साल की लाष घर में पडी हुई मिली जिसकी गर्दन पर रस्सी से फंदा बनाकर गला घोटने के निषान, नाक एवं कान में से खून निकला हुआ था एवं दाहिने हाथ की कलाई पर रगड एवं चोट के निषान भी थे। मृतिका के पोते पप्पुलाल पिता मांगीलाल भील नि मंदसौर ने बताया कि उसकी दादी ग्राम कमालपुरा में रहकर अकेले जीवन यापन करती थी तथा उनके पैरो में 500 ग्राम चांदी की कडियॉ व गले में 50 ग्राम चांदी की चेन नही हैं। उक्त परिस्थितियों के अनुसार स्पष्टतः घटना हत्या बाद लूट करने की परिलक्षित हुई। घटनास्थल का वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन में एफएसएल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही डॉग हेंडलर द्वारा डॉग के माध्यम से आवष्यक पतारसी करने का प्रयास किया गया। घटना स्थल के पास देषी शराब के दो क्वार्टर और थेलियॉ मिली जिसे पुलिस ने विधिवत रुप से जप्त किया। उक्त घटना में घटना स्थल के आसपास रहवासियों की सूची बनाकर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण मे पूछताछ करना प्रारंभ की गई तो पता चला कि मृतिका के पास स्थित घर में नागेष्वर उर्फ नागेष पिता स्व0 भोला नाथ उम्र 25 साल रहता है जो कि दि 11.12.22 को रविवार के बाद से गाव में नही दिखा हैं। इस संबंध में आरोपी नागेष्वर उर्फ नागेष नाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना का खुलासा किया तरीका-ए-वारदात:- आरोपी नागेश्वसर उर्फ नागेश पिता स्व0 भोला नाथ उम्र 25 साल. नि0 गा्रम कमालपुरा ने यह बताया कि दि 11.12.2022 को सुबह 8.00 से 9.00 के मध्य उसने व सुनिल पिता हंसराज कोकलिया जाति भील ने देषी शराब के दो क्वार्टर पीये थे और यह योजना बनाई थी कि महिला बुढी हैं तथा उसके पैर में चांदी की कडियॉ और गले में चेन पहनती हैं। महिला की हत्या कर उसकी चेन और कडियॉ लूट लेंगे। सुबह लगभग 10.00 बजे आरोपी नागेश नाथ एवं सुनिल भील उम्र 23 साल महिला के घर में घुसे और नायलोन की रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या कर लाष को पलंग पर लेटा कर पैर में पहनी चांदी की कडियॉ एवं गले की लूट कर ले गये। आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त नायलोन की रस्सी एवं लूटा गया मश्रुका जप्त किया गया गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- 01.नागेश्वेर उर्फ नागेश पिता स्व0 भोलानाथ उम्र 25 साल निवासी कमालपुरा 02. सुनील पिता हंसराज भील उम्र 23 साल निवास कमालपुरा जप्त्शुदा मश्रुका :- चांदी की एक चेन एवं पैर मे पहने चांदी की कडिया सराहनीय कार्य:- उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अफजलपुर उनि समरथ सीनम, उनि पी0सी0 मालीवाड, उनि दिनेष जंमरा (फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट), डांग हेण्डलर टीम मंदसौर, एफएसल अधिकारी श्री अतुल मित्तल जी, सउनि षिवकुमार राजावत, सउनि बी0डी0 बैरागी, सउनि केसी बहुगुणा, प्र0आर0 157 सुनील सोलंकी, प्र आर0 641 प्रेमनारायण, आर0 924 अरूण कुमार, आर0 707 ईश्व र धाकड एफआरवी पायलेट यशवंतसिह की उल्लेखनीय भुमिका रही है।


0 Comments