Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना शामगढ पुलिस को मिली सफलता अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते हुए दो आरोपीयो को धर दबोचा


आरोपीगण के कब्जे से 2 क्विटल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 4 लाख 80 हजार रुपये व एक पावरट्रेक कम्पनी का बिना नम्बर का टेक्टर किमती सात लाख रुपये का जप्त किया गया  घटना का संक्षिप्त विवरण कार्य का विवरणः-मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ की धर पकड के अभियान के दोरान कार्यवाही हेतु श्रीमान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर व्दारा निर्देश दिये थे जो श्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर एवं एसडीओपी सीतामऊ सुश्री निकितासिंह के दिशा निर्देश कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी शामगढ कमलेश प्रजापति एवम् चौकी प्रभारी उनि गौरव लाड सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश शेखावत तथा उनकी टिम व्दारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरी की तस्करी करते किया दो आरोपीगण को गिरफ्तार । घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.12.2022 को चौकी चंदवासा पर पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश शेखावत को मुखबीर सूचना मिली की दो व्यक्ति जो एक पीले रंग के पावरट्रेक कम्पनी का बिना नम्बर का जिसके पीछे पीले रंग की ट्राली लगी हुई है उसके अंदर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर गाँव हामली से धानडी के एठ लाईन तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से होकर बसई होते हुए राजस्थान तरफ लेकर के जाने वाले है तुरन्त नाकाबंदी कर चैकिंग की जावे तो मादक पदार्थ तथा तस्कर को पकडने मे सफलता मिल सकती है मुखबीर व्दारा दि गई सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल कार्यवाही करते हुए निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी शामगढ के निर्देशन मे एक टीम गठित कर मुखबीर व्दारा बताई गई सूचना के अनुसार तस्दीक एवम् कार्यवाही हेतु तत्काल टीम घटीत कर रवाना की गई जो हामली से धानडी जाने वाले कच्चे रास्ते तालाब के पास नाकाबंदी कर मुखबीर व्दारा बताए हुलिए का एक पीले रंग का ट्रेकर मय ट्राली के आता दिखा जिन पर मुखबीर बताये अनुसार दो व्यक्ति सवार थे जिसे इशारे से एम्बुश मे लगे फोर्स को नाकबंदी करने हेतु बताया फोर्स व्दारा उक्त बिना नम्बर के टेक्टर को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर ट्रेक्टर पर सवार दोनो व्यक्ति व्दारा भागने का प्रयास किया जिसे बामुश्किल हमराह फोर्स की मदद से रोका गया जिसे रोक कर चेक करते नाम पता पुछते अपना नाम ट्रेक्टर चालक ने अपना नाम नारायणसिंह पिता पुरसिंह जाति सौ.राज. उम्र 30 वर्ष निवासी हामली तथा ड्राईवर की साईट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पिता बापुलाल सुर्यवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम हामली का होना बताया एनडीपीएस एक्ट के सभी प्रावधानो का पालन करते हुए संदेही नारयाणसिंह व राहुल के कब्जे वाले ट्रेक्टर के पीछे बंधी ट्राली की तलाशी लेते 12 प्लास्टीक की काला रंग के कट्टे जिसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरी कुल 2 क्विंटल 40 किलोग्राम किमती 4 लाख 80 हजार रुपये का मिला जिसे मोके पर जप्त किया गया तथा आरोपीगण के कब्जे वाले ट्रेक्टर मय ट्राली के किमती 7 लाख रुपये का जप्त किया गया । आरोपीगण को गिरफ्तारी के कारणो से अवगत करवाया जाकर के विधिवत गिरफ्तार कर वापसी पर आरोपीगण के विरुध्द थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 529/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।गिरफ्तारशुदा आरोपीः- 1. नारायणसिंह पिता पूरसिंह जाति सौ.राज. उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हामली 2. राहुल पिता बापुलाल सुर्यवशी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम हामल जप्त मश्रुकाः- 2 क्विंटल 40 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 4 लाख 80 हजार रुपये व 1 ट्रेक्टर मय ट्राली के किमती 7 लाख रुपये सराहनीय योगदानः- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी शामगढ , उपनिरीक्षक गौरव लाड़ चौकी प्रभारी चंदवासा , सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश शेखावत , आर. 842 मंगलेश पाटीदार , आर. 858 श्रीकृष्ण , आर. 316 परिमालसिंह गुर्जर , सैनिक 1006 राहुलसिंह , सैनिक 1015 देवीलाल का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments