Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

एडवोकेट दर्शन शर्मा की प्रेसवार्ता में कई झुठे निकले दावे, पड़ताल में न तो होटल का कही निर्माण देखा, न किसी खेत में पानी का भराव, नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप की बात भी निकली झुठी कहानी

नीमच। बिते दिनो शहर के चर्चित एडवोकेट दर्शन शर्मा ने अचानक एक प्रेसवार्ता जारी कर  यादव गोल्डन ट्रांसपोर्ट के संचालक वीरेंद्र अहीर और जितेंद्र अहीर पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए बताया था कि ग्रीन होटल के सामने एक अवैध होटल तानी जा रही है। जबकि पड़ताल में होटल तो दुर वहां कॉलम बीम तक नही दिखे गए। दर्शन शर्मा ने आरोप यह भी लगाए थे कि वीरेन्द्र अहीर द्वारा नेशनल हाईवे पर नियमो को दरकिनार कर पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा है। जबकि पड़ताल की कई तो पेट्रोल पंप नेशनल हाईवे नही बल्कि स्टेट हाईवे पर संचालित किया जा रहा था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि दर्शन शर्मा के दावो पर यकिन किया जाए तो क्या पट्रोल पंप एक रात में नेशनल हाईवे से स्टेट हाईवे पर शिफ्ट कर लिया गया या फिर दशर्न शर्मा अपने किसी निजी स्वार्थ के चलते प्रेसवार्ता में बेबुनियादी आरोपो की झड़ी लगा रहे थे। पेट्रोल पंप के लिये जो नियम कायदे दर्शन शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताए थे वह नियम कायदे तो महज नेशनल हाईवे पर संचालित होने वाले पेट्रोल पंपो पर ही लागू होते है न कि स्टेट हाईवे पर संचालित होने वाले पेट्रोल पंप के लिए। प्रेसवार्ता में अन्य आरोपो के साथ ही दर्शन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि वीरेन्द्र अहीर की 129 गाडिय़ा नयागांव बेरियर सहित टोल प्लाजा से फ्री में निकाली जाती है, जबकि इन आरोपो की भी पड़ताल की गई तब सामने आया कि बेरियर ओर टोल प्लाजा से किसी भी ट्रांसपोटर्स की गाडिय़ा फ्री में नही निकाली जाती है, यदि गाडिय़ो के कागज कंप्लिट होते है और अंडरलोड वाहन होते उन्हे रोकने का कोई सवाल ही नही उठता आखिर क्यो करनी पड़ी प्रेसवार्ता एडवोकेट दर्शन शर्मा द्वारा जारी प्रेसनोट में खुद को सवाज सेवी और जन समस्याओ में उजागर करने वाला बताया था। लेकिन यहां प्रश्न यह है कि आज दिनांक तक दर्शन शर्मा  नीमच शहर में होने वाले अनगिनत अपराधो ओर जन समस्याओ के लिए प्रेसवार्ता क्यो नही कर पाये क्या वीरेन्द्र अहीर से किसी व्यक्तिगत मसले को हल करने के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन नही किया गया था एक सिरे से बेबुनियाद निकले आरोप दशर्न शर्मा को जहां प्रेसवार्ता में व्यक्तिगत आरोप लगाते देखा गया वही उन्ही के लगाए आरोपो की जब छानबिन की गई तो पाया कि न तो नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप था, न ही किसी होटल का निर्माण, टोल प्लाजा की कहानी कहानी भी झुठी निकली, पड़ताल में नियमो को खंगाला गया तो नियमानुसार जिन गाडिय़ो के कागज कंप्लिट होते है और अंडरलोड वाहन होते उन्हे रोका नही जाता है दर्शन शर्मा की प्रेसवार्ता के बाद बाजार में चर्चा है कि दर्शन शर्मा व्यक्तिगत आरोप लगाकर किसी व्यक्ति की छवि छूमिल करने की कोशिश कर रहे थे इधर इसी मामले में जब वीरेन्द्र अहीर से संपर्क किया तो उन्होने बताया कि दर्शन शर्मा ने झुठे एट्रोसिटी एक्ट के मामले और डोडाचूरा, अफीम के झुठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। जिसकी एक लेखी शिकायत भी वीरेन्द्र अहीर ने संबंधित थाने पर दर्ज करवा रखी है

Post a Comment

0 Comments