इंदौर। बी-फार्मा के छात्र सुजल राठौर की हत्या में पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपितों ने इंजीनियरिंग छात्रा से दोस्ती के चक्कर में विवाद किया था।साथी भाग गए और सुजल के सिर व सीने में ईंट लग गई।दोस्त एक्सीडेंट का बहाना बनाकर अस्पताल ले गए और छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मौके से ईंटें बरामद की हैं एडिशनल डीसीपी जोन-3 राजेश रघुवंशी के मुताबिक मूलत: बोराली बड़वानी निवासी सुजल पुत्र प्रेमसिंह राठौर गणेशनगर(खंडवानाका) पर किराये से रहता था। वह मेडिकेप्स कालेज में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। गीताभवन क्षेत्र में रहने वाले राजदीप मंसारे की एक युवती से दोस्ती है युवती बड़े कोचिंग संस्थान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। कुछ दिनों से वह सुजल के दोस्त क्षितिज सोनी से बात करने लगी थी।क्षितिज भी बड़वानी जिले के निवाली का रहने वाला है।राजदीप ने इसी मुद्दे पर बात करने के लिए क्षितिज को काल लगाया और गीता भवन चौराहा पर बुलाया उस वक्त वह सुजल के साथ भोलाराम उस्ताद मार्ग (भंवरकुआं)पर था क्षितिज,सुजल अपने दोस्त आयुष डाबर और अजय लौहारे के साथ गीताभवन पहुंचा और राजदीप से बात की। दोनों में बहस शुरु हो गई और एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। जिस जगह झगड़ा हुआ वहां ईंटे पड़ी हुईं थीं क्षितिज व अन्य दोस्त दूर हट गए और सुजल के सिर में ईंट लग गई।एक ईंट सीने में लगी और बेहोश होकर गिर गया।सिर में लगी ईंट से उसकी आंख ही बाहर आ गई। पुलिस के मुताबिक आरोपितों के भागने के बाद सुजल के दोस्त उसे गीताभवन अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने स्थिति देख कर एमवाय रैफर कर दिया यहां दोस्तों ने झगड़े की बात छुपाई और कहा कि सुजल का एक्सीडेंट हुआ है। बाद में शव छोड़ कर थाने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपितों की तलाश की। बुधवार शाम तक एसआइ सौभाग्यसिंह पंवार,प्रआ देवेंद्रसिंह जादौन और आरक्षक इमरत यादव ने आरोपित राजदीप मंसारे,भावेश जोजू और प्रियांश भार्गव को गिरफ्तार कर लिया बेटे की खबर सुनते ही बेहोश हो गई मां,सात बहनों में अकेला था सुजल सुजल के पिता का किराना और अनाज का व्यापार है। उनकी दो यात्री बसें भी हैं। सुजल की सात बहनें हैं। मन्नतों के बाद सुजल हुआ था। देर रात जैसे ही रिश्तेदारों को खबर लगी घर के बाहर भीड़ लग गई। उस वक्त मां राधा को कुछ नहीं बताया था। लोगों के पहुंचने से शक हुआ और बेहोश हो गई। प्रेमसिंह भी बीमार रहते हैं चिटफंड कंपनी संचालक गिरफ्तार खजराना पुलिस ने चिटफंड कंपनी खोलकर लाखों का फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपित मुरलीधर बिड़ला को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक आरोपित ने नेचुरल साइंस लिमिटेड कंपनी के नाम से चिटफंड कंपनी खोली थी। फरियादी से 10 लाख रुपये लिए और आरोपित फरार हो गए। मामले में चार लोगों को आरोपित बनाया था। आरोपितों ने बीस माह में रुपये दोगुना करने का झांसा देते थे। यह भी पता चला कि आरोपित ने अभिनव गोल्ड के नाम से भी एक कंपनी खोल कर लोगों को ठगा है।


0 Comments