भानपुरा जब सरकार और विधायक देवीलाल धाकड़ सहीत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रामगंजमण्डी संधारा भानपुरा बदहाल सड़क की सुध नहीं ली तो रामगंजमण्डी के युवा दल ने स्वयं के खर्चे पर गड्ढों को भरवाकर राह आसान करवाई, ताकि राहगीरों के साथ पैदल विहार करने वाले साधु-साध्वियों को भी परेशानी न उठानी पड़े। शहर से भानपुरा जाने वाले मार्ग मध्यप्रदेश मंदसौर जिले की सीमा में बदहाल हो रहा है। इस पर पैदल चलना तो दूर वाहन चलना भी दुभर हो रहा है जबाकी यहाँ भाजपा के विधायक देवीलाल धाकड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामजद जानते पहचानते है। विधायक श्री धाकड़ कालाकोट के ही निवासी है। इस रोड़ की जब क्षेत्रीय विधायक देवीलाल धाकड़ ने सुध नही ली तो रामगंजमण्डी के कुछ समाजसेवीजनों ने मरम्मत करवाने का जिम्मा लिया और सावल मशीन से सड़क पर गड्डे लेवलीकरण किया जा रहा है। गरोठ विधानसभा के संधारा और सानडा़ तक मटेरियल डलवार जेसीबी से लेवल करवाई गई है। संधारा के मुख्य बाजार में भी गड्डे भरवाए गए जबकी यह जिम्मेदारी संधारा पंचायत ,भानपुरा जनपद के साथ ही पीडब्ल्युडी विभाग की भी बनती है इधर संधारा में स्थानीयजनों ने रामगंजमण्डी के समाजसेवियों द्वारा युवा दल संस्थाजनों के मार्फत नीजी खर्च से सड़क मरम्मत करवाने पर स्वागत अभिनंदन किया है। दरअसल चातुर्मास समाप्त होने पर साध्वियों से रामगंजमंडी आने के लिए आग्रह किया गया था, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया । यह साध्वियां भानपुरा से पैदल विहार कर रामगंजमंडी पहुंचेंगी, लेकिन इसमें बदहाल सड़कों की समस्या भी आ रही थी इसलिये यह मरम्मत करवाई गई है।

0 Comments