Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

कार्यकर्ता संगठन का प्रमुख आधार रोशन वर्मा, नमो ग्रुप का दिवाली मिलन समारोह एवं बैठक संपन्न, नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का किया सम्मान,


नीमच 21 नवंबर 20-22( केबीसी न्यूज़ ) कार्यकर्ता संगठन विकास का प्रमुख आधार होता है। ग्रामीण क्षेत्र में अंतिम पंक्ति तक रहने वाला मजदूर किसान को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उसके लिए कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से प्रयास करें और शासकीय योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाए। मंदसौर नीमच लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता के मार्गदर्शन में नमो ग्रुप जन जन तक केंद्र की योजनाओं को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निर्वहन कर रहा है। यह बात नमो ग्रुप के मध्य प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने कही वे गांधी वाटिका में आयोजित नमो ग्रुप कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नमो ग्रुप का प्रत्येक कार्यकर्ता 100 -100 के बराबर दम रखता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को शहर के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचाने के लिए नमो ग्रुप के कार्यकर्ता कार्य योजना बनाकर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर नमो ग्रुप में जुड़े नए कार्यकर्ताओं का भगवा दुपट्टा ओड़ा का सम्मान किया गया। और क्षेत्र के प्रशासन शासन के अधिकारियों द्वारा जिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है उन समस्याओं के निराकरण के लिए विस्तार से विचार-विमर्श कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर जन समस्याओं का निराकरण के प्रयास करने के  निर्णय का प्रस्ताव पारित किया गया। शीघ्र ही आगामी दिनों में प्रदेश स्तरीय नमो ग्रुप कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन के लिए विचार विमर्श किया गया।  सम्मेलन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपना अपना सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।  शुभारंभ पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय प्रदान कर किया।  सभी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। नमो ग्रुप एकता जिंदाबाद जय घोष की गई। बैठक में नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ,प्रदेश मंत्री मनीष जोशी, गणपत सिंह राजपूत ,महिला मोर्चा मंत्री आशा शर्मा ,जिला अध्यक्ष राहुल राठौर, जिला प्रभारी जमुना लाल अहीर, जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश बामनिया ,तहसील अध्यक्ष नीमच राहुल गुर्जर, जीरन तहसील अध्यक्ष विनोद पाटीदार,तहसील अध्यक्ष मनासा राहुल गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद चौहान ,यशवंत सोनी, महिला मोर्चा की ममता नागदा, सावित्री नागदा ,ममता तिवारी, आशा कुंवर, सहित बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments