नीमच : मुस्कान अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने हैतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एसएस कनेश व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी व उनकी टीम द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी मनीष माता रेखा बांछडा उम्र 25 साल नि० सगरग्राम थाना जीरन जिला नीमच के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकि टीम सउनि0 भोपालसिंह, प्रआर विजय गुनेरा, प्रआर आदित्य गोड (थाना नीमच केंट) आर धर्मेन्द्र सिंह आर श्यामसिंह, मआर पुजा शक्तावत, मआर खुशबु गेहलोद, मआर प्रियंका शक्तावत, का सराहनीय योगदान रहा है ।


0 Comments