Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंत्री डंग ने मंडी व्यापारियों के साथ ली बैठक मंडी को सुचारु रूप से चलाने के दिए निर्देश, मंडी से बाहर खरीददारी नहीं करने के दिए निर्देश


सुवासरा कैबिनेट मंत्री  हरदीपसिंह डंग ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मंडी के सुचारू संचालन के संबंध में चर्चा की मंत्री डंग ने कहा कि किसानों की उपज मंडी में आए और बाहरी खरीदारी बंद हो यह हमें सुनिश्चित करना होगा बैठक में व्यापारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि मंडी के बाहर दुकानों का संचालन प्रातः 10 से दोपहर 4 बजे तक किसी भी स्थिति में नहीं होगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें मंत्री  डंग ने कहा कि मंडी को प्रभावी संचालन की ओर ले जाना हमारा लक्ष्य है। इसलिए मेरा व्यापारी भाइयों से भी आग्रह है की कृषि मंडी में आने वाले किसान बंधुओं को कोई परेशानी ना हो, हम इस बात का ध्यान रखते हुए पूरा सहयोग प्रदान करें बैठक में  मंडी व्यापारी, थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, मंडी सचिव सुरेंद्र भिलाला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बालाराम परिहार, पार्षद राकेश सोनी, सहित अन्य लोग मोजूद थे,

Post a Comment

0 Comments