Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मर्डर केस में नया खुलासा प्रेमी और उसके पार्टनर दोनों के साथ थे युवती के शारीरिक संबंध पार्टनर के कहने पर की युवती की हत्या


जबलपुर। पार्टनर के कहने पर ही युवती की हत्या की के जबलपुर के मेखला रिसोर्ट में युवती की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। प्यार में बेवफाई करने पर सजा-ए-मौत दी है। अब एक और वीडियो जारी आरोपी प्रेमी ने अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी युवती के अवैध संबंध होने की बात कह रहा है। इसके साथ ही पार्टनर के कहने पर ही युवती की हत्या करना कबूल कर रहा है दरअसल आरोपी अभिजीत पाटीदार का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें अभिजीत कह रहा है कि उसका तेल और शक्कर का पटना में कारोबार है। पटना में उसका श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से बिजनेस चल रहा है। जिसमें सियाराम रेस्टोरेंट का जितेंद्र कुमार भी उसके पार्टनर है। युवती शिल्पा का उसके और उसके पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध थाअभिजीत पाटीदार का कहना है कि शिल्पा उसके पार्टनर से 15 लाख रूपए लेकर फरार हो गई थी। जिसके बाद उसके पार्टनर जितेंद्र ने शिल्पा को मारने के लिए कहा। उसी के कहने पर उसने शिल्पा की हत्या कर दी। अभिजीत पाटीदार कहना है कि मुझे अकेले फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसमें उसका पार्टनर भी जिम्मेदार है आरोपी अभिजीत पाटीदार के खिलाफ जबलपुर के कोतवाली थाने में एक महीने पहले धारा 420, 406 के तहत एक ठगी का मामला भी दर्ज है। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि अभिजीत पाटीदार पर व्यापारी मनीष चिमनानी ने 8 लाख से ज्यादा की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच अभी जारी है।कि जबलपुर जिले के तिलवारा स्थित मेखला रिसॉर्ट के कमरा नंबर-5 में 8 नवंबर को संदिग्ध हालत में शिल्पा की लाश मिली है। दो दिन पहले होटल में ठहरने के लिए युवक-युवती पहुंचे थे। आरोपी अभिजीत पाटीदार ने उसकी हत्या की थी। लाइव वीडियो बनाकर हत्या की वजह बेवफाई करने बताया था।

Post a Comment

0 Comments