निम्बाहेड़ा 14 नवम्बर 2022 राजस्थान सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री श्रीमान उदयलाल जीआंजना साहब ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सकों एवं नर्सिग कर्मियों को नए आवासीय भवन की महत्वपूर्ण सौगात देते हुए सोमवार को 4 करोड़ 50 लाख रु,की लागत से निर्माण होने वाले आवासीय भवन हेतु भूमि की विधिवत पूजा अर्चना कर आधारशीला रखी। मंत्री आंजना के शिलान्यास समारोह स्थल पहुचने पर जिला चिकित्सालय के पी, एम, ओ, डॉक्टर कमलेश बाबेल द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया मंत्री आंजना ने चिकित्सालय परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान में जिला चिकित्सालय परिसर में चिकित्सकों व नर्सिग स्टाफं के लिए आवासीय भवन बने हुए है वो जर्जर अवस्था में हैं। जिला चिकित्सालय में बनने वाले नए आवासीय भवन बनने से चिकित्सालय में सेवारत चिकित्सकों व नर्सिग स्टाफ को चिकित्सालय परिसर में बनने से अपने परिवार के साथ मुलभुत सविधाओं के साथ सहुलियत से रह पाएंगे। जिससे चिकित्साकर्मी समय पर रोगियों के उपचार के लिए त्वरीत चिकित्सालय में अपनी सेवाए प्रदान कर पायेगे। वहीं कर्मचारियों के नए आवासीय भवन बनने से चिकित्साकर्मियों को जिला चिकित्सालय मुख्यालय से दुसरे स्थान पर आने जाने या रहने की समस्या से निजात मिलेगी। मंत्री आंजना ने उपस्थित संबधित अधिकारियों को गुणवत्तायुक्त आवासीय भवन शीघ्र समयवाधि में बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पी.एम.ओ. डाॅ कमलेश बाबेल ने मंत्री आंजना को जानकारी देते हुए बताया की इन नए आवासीय भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र समयावधि में पूर्ण करवा लिया जायेगा और निर्माणाधि भवन की पूर्ण गुणवत्ता का खास व आवश्यक ख्याल भी रखा जायेगा तथा बीच बीच में चिकित्सालय में बन रहे नए भवन निर्माण कार्यो की जांच भी की जायेगी इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, औकाफ सदर एवं पार्षद सलीम चाचा, पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन, वरिष्ठ पार्षद बंशीलाल राईवाल, अतीक खान, पार्षद भानुप्रताप सिंह, जावेद खान, राजेश सांड, पार्षद प्रतिनिधि नितिन नागौरी, पूर्व पार्ष शोभाराम जाट, बिहारीलाल सोलंकी, शान्तिलाल लाडना, जिला 15 सुत्रीय कमेटी सदस्य नुसरत खान, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव लक्ष्मण सिंह सोलंकी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ब्लाॅक संयोजक महेश धूत, मोती पूर्सवानी, राजेश बोडाणा, जिला फुटबाॅल संघ सचिव फैसल खान, पूर्व सरपंच कारूण्ड़ा गोपाललाल जाट, उपसरपंच शम्भुलाल कुमावत, युवा कांगे्रस नगर अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह, विधानसभा युवक कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष बलवंत जाट, नितेश आंजना, दिलीप सिंह राठौड़, रशीद खान, गोविन्द गग्गड़, रमेश सेन, महावीर पालेचा, लक्ष्मीनारायण चैहान, अली मोहम्मद, चांदमल सोणावा एवं आदित्य पहाडिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्यजन, जिला चिकित्सालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


0 Comments