कंजार्डा - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच सूरज कुमार वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा कन्हैया लाल दांगी के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी प्रभारी कंजार्डा उनी सुश्री हर्षिता सांवरिया और उनकी टीम ने आरोपी तरसेम सिंह पिता गुरमेज सिंह जाट सीख उम्र 30 साल निवासी जेई कालोनी मकान नंबर 81 सिरसा हरियाणा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 420 ग्राम जप्त की गई। तथा आरोपी तरसेम सिंह को गिरफ्तार किया गया जप्तासुदा अवैध मादक पदार्थ के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जावेगा उक्त सराहनीय कार्य में उनी सुश्री हर्षिता सांवरिया चौकी प्रभारी कंजार्डा चालक प्रआर 97नवीन तिवारी,प्र आर 69 कैलाश भाटी,आर 31 नवीन सिह,आर 434 मुकेश मछार, एस ए एफआर 607 मुकेश चंदेल, सैनिक 14 सुनील सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।


0 Comments