Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

शिवराज सरकार माफिया के शिकंजे में -नवीन कुमार अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ताआप,


नीमच भोपाल 15 नवंबर। प्रदेश में  वर्तमान में माफिया राज प्रशासन की निष्क्रियता एवं जनप्रतिनिधियों की सालित के कारण फल फूल रहा है इसकी परीनीती यह  है कि संपूर्ण प्रदेश में लगातार निम्न वर्ग एवं मध्यम वर्ग के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं जिससे स्पष्ट परिलक्षित होता है कि शिवराज सरकार पूर्णता माफिया के शिकंजे में है उक्त आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी किया है अग्रवाल ने कहा है कि पिछले दो-तीन दिनों में ही नीमच जिले के रामपुरा शेत्र एवं चीता खेड़ा क्षेत्र में जिस प्रकार से दबंगों ने निम्न वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार  किया है वह स्वत  ही नीमच जिले की कानून व्यवस्था को परिलक्षित करते हुए दबंगों के ऊपर राजनीतिक संरक्षण को प्रकट करता है। वर्तमान में शिवराज सरकार माफिया के चंगुल में इस प्रकार से फस गई हैं कि बाहुबलियों कोन  प्रशासन का  ना संविधान का न न्यायालय का कोई खौफ है क्ष क्योंकि राजनीतिक संरक्षण के कारण दबंग बेखौफ होकर गरीबों के साथ अन्याय अत्याचार कर रहे हैं और प्रशासन मुख दर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। प्रशासन द्वारा कार्यवाही के नाम पर कुछ धाराओं में उनके ऊपर प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है और बाद में इन प्रकरणों का हश्र  आकाश विजयवर्गीय के बेटे  कांड की तरह ही हो जाता है।  संभवत ऐसा लगता है कि शिवराज सरकार मात्र विपक्षी दलों के नेताओं पर  झूठे मुकदमे दर्ज कर अपनी कानून व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपा लेती हैं और इतिहास गवाह है कि इनकी काली करतूतों पर से पर्दा उठाने वाले क्रांतिकारी साथियों को रात्रि में आतंकवादियों की तर्ज पर घरों  से उठाकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देती है जबकि होना यह चाहिए कि प्रशासन का खौफ माफियाओं के ऊपर इतना  होना चाहिए कि वह कोई घटना अंजाम देने से पूर्व सौ बार सोचे लेकिन शिवराज सरकार के राज में यह संभव प्रतीत नहीं होता है क्योंकि शिवराज सरकार पूरी तरीके से माफिया के शिकंजे में कैद है नवीन कुमार अग्रवाल प्रदेश प्रवक्ता  आम आदमी पार्टी 9826270178

Post a Comment

0 Comments