Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

पाकिस्तान नही दोहरा पाया 1992 इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार बना T-20 वर्ल्ड-कप चैम्पियन


इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 के  वर्ल्ड-कप में मिली हार का बदला ले लिया। इंग्लैंड ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड-कप ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। अभी तक सिर्फ वेस्टइंडीज ने ही दो बार T-20 वर्ल्ड-कप जीता है और आज इंग्लैंड ने भी दूसरी बार वर्ल्डकप जीतने का गौरव हासिल कर लिया है। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया जो सही साबित हुआ। इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने शुरू से ही पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों को बांधे रखा। और कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों को खुलकर शॉट नही खेलने दिए। जिसका नतीजा ये हुआ की पाकिस्तान के विकेट नियमित अंतराल में गिरते रहे। और कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नही खेल पाया। पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज़ बड़े शॉट खेलने के चक्कर मे इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आसान कैच दे बैठे और पाकिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सका। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से बहुत कम बाउंड्री लगी। मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण पाकिस्तान के बैट्समैन सिंगल-डबल से पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ा रहे थे। इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद, सैम-करन, बैन-स्टोक, और क्रिस जॉर्डन ने बेहतरीन और किफायती गेंदबाज़ी की पाकिस्तान से मिले 138 रनों का लक्ष्य आसान था। भारत को 16 ओवर में 170 रन बनाकर 10 विकेट से हराने वाली इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए 138 रन बनाने में पसीने आ गए। पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने गज़ब की बॉलिंग करते हुए 138 रनों को भी मुश्किल बना दिया था और शुरू से ही इंग्लैंड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पाकिस्तान के गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ, मो. वसीम और शादाब खान ने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को आसानी से रन नही बनाने दिए और इंग्लैंड को जीत के लिए 19 ओवर तक मैच खींचना पड़ा। इंग्लैंड की तरफ से बैन-स्टोक ने एक छोर संभाले रखा और इंग्लैंड को जीत दिलाकर ही पैवेलियन वापस लौटे। और इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए T-20 वर्ल्डकप की चमचमाती ट्रॉफी पर दूसरी बार कब्ज़ा कर लिया।

Post a Comment

0 Comments