Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

बेमौसम की बारिश से खेतों में फसलों को हुआ नुकसान, किसानों को राहत के लिए पूर्व मंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र


निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में असमय हुई बेमौसम की बारिश से क्षेत्र के खेतों में फसलों को भारी क्षति पहुंची है, इससे किसानों पर आर्थिक संकट गहराने लगा है। इस क्षेत्र के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शीघ्र गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कृपलानी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि क्षेत्र में बेमौसम बारिश से हुए नुकसान से काश्तकारों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार शीघ्र ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार सदैव किसानों के हित के कदम उठाते हुए राहत प्रदान की जाती रही है। उन्होंने पत्र के माध्यम से काश्तकारों की बारिश के माध्यम से नष्ट हुई फसल की गिरदावरी करवाने के आदेश जारी करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments