Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

राशन के चावल अवैध रूप से परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार 7 क्विंटल 5 किलोग्राम चावल जप्त व पिकअप वाहन बरामद


मंदसौर  पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा  आवशयक वस्तु के अवैध परिवहन एवं भंडारण के अपराधियो पर तत्काल नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने के संबंधी निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा श्री जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे उनी विनय बुंदेला  द्वारा मुखबिर सूचना  (अवैध राशन के चावल परिवहन) पर कार्रवाई करते हुए  हमरा फोर्स कि मदद से मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के पिकअप क्रमांक 𝙼𝙿 09 𝙺𝙳 6204 को रुकवा कर वाहन चालक का नाम पता पूछते  चालक द्वारा अपना नाम  सन्नी सबनानी पिता किशोर सबनानी निवासी संत कंवर राम कॉलोनी स्टेशन रोड मंदसौर बताया उक्त वाहन के अंदर रखें सफेद प्लास्टिक के कट्टे के बारे में  पूछते कोई संतोषप्रद जवाब चालक द्वारा नहीं दिए जाने पर विधिवत चेक किए गए जो कि 19 सफ़ेद  कट्टो  के अंदर चावल भरे होना पाये गये । प्रथम दृष्टया उक्त चावल राशन की दुकान के होना प्रतीत होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाते हुए जरिए दूरभाष से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मंदसौर को उक्त घटना के संबंध में अवगत करवाया गया। अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करते उक्त चावल राशन की दुकान के होना पाए गए एवं आरोपी का कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना वाय डी नगर मंदसौर पर विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है जप्त वस्तु- 7 क्विंटल5 किलो ग्राम राशन के चावल कीमती ₹28800, सफेद पिकअप क्रमांक एमपी 09 केडी 6204 आरोपी सन्नी सबनानी पिता किशोर सबनानी निवासी संत कंवर राम कॉलोनी स्टेशन रोड मंदसौर  एवं वाहन स्वामी सराहनीय कार्य  निरी जितेन्द्र पाठक, उनि विनय बुन्देला, प्र.आऱ.संजय जादौन, आर विनोद, आर पुष्कर धनगर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती आराधना खंडिया कि सराहनीय कार्यवाही रही।

Post a Comment

0 Comments