Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

प्रतियोगिताऐं व्यक्तित्व को निखारती है - डॉ.आर. के. झा शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में भाषण, वाद-विवाद व प्रश्नमंच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया


मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा निर्देशित  तीन दिवसीय युवा उत्सव - 2022 के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में भाषण, वाद-विवाद व  प्रश्नमंच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों  बढ़-चढ़कर उत्साह समेत हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय "शिक्षण की आनलाइन पद्धति ही सर्वश्रेष्ठ है" था । विषय के पक्ष में अंजुबाला ने प्रथम व विपक्ष में नेहा बैरागी बीए तृतीय वर्ष  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया स्वच्छता" विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंजुबाला प्रथम, अन्नपूर्णा द्वितीय व पायल  तृतीय स्थान पर रहीं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लोकेंद्र सिंह व दीपक पोरवाल विजेता रहे इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. झा ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती है । उन्होंने विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में प्रतियोगिताओ में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया प्रतियोगिता का संचालन डॉ.सुनीता जैन व प्रो. दिलीप जायसवाल ने किया । निर्णायक की भूमिका प्रो. गिरीश कुमार शर्मा , प्रो दीपिका रायकवार , प्रो प्रकाश सोलंकी व डॉ राजेश कुमार वैष्णव ने निभाई । इस अवसर पर डॉ अमित कुमार पाटीदार ने भी विचार व्यक्त किये ।इस अवसर पर  महाविद्यालय के   सम्पूर्ण स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें ।

Post a Comment

0 Comments