नीमच श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री/ निर्माण पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिये सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है। जिसके पालन मे आज दिनांक 13.10.2022 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुन्दरसिंह कनेश व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा ग्राम तलाउ, लसुडीया आत्री व मोया के बाछडा डेरो मे दबिश देकर अलग-अलग स्थानो से 5000 लीटर लहान और कच्ची शराब बनाने के उपकरण नष्ट किये गये है तथा दो आरोपी प्रभुलाल पिता रोडीलाल बजारा नि. लसुडीया आत्री एवं बाबु पिता सुखराम भील किडी आंत्री से पृथक-पृथक 20 लीटर कच्ची शराब जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। कुकडेश्वर पुलिस द्वारा कच्ची शराब बनाने के स्थानों पर लगातार दबीश देकर कार्यवाही की जा रही है इस कार्यवाही मे निरीक्षक संदीप तोमर मय सउनि, दिलीप कुमार प्रआर. नरेन्द्र मालवीय, प्रआर, मनोज भाटी, प्रआर विशाल . गंगवाल, प्रआर. रूद्रप्रतापसिंह, आर. भुरसिह, आर. अंकित जोशी, आर. अंकित चौहान आर. संजय शर्मा, आर. जितेन्द्र गुर्जर, म, आर सवीता सोलकी • आर. चालक राजेश तनान का योगदान रहा है।


0 Comments