Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

13 शराब लाइसेंसियों पर 2-2 लाख का दंड निर्धारित दर से भिन्न दर पर शराब विक्रय कर रहे थे


रतलाम ।जिले के 13 शराब अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध दो-दो लाख रुपए का दंड आरोपित किया गया है। उक्त कार्यवाही निर्धारित दर से भिन्न दर पर शराब विक्रय करने पर की गई है जिन पर दंड किया गया है उनमें  रवि यादव लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान रेलवे कॉलोनी रतलाम, सुरेंद्र सिंह राठौर लाइसेंसी कंप्यूटर मदिरा दुकान रतलामी गेट जावरा, सुरेंद्र सिंह राठौर लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान सैलाना क्रमांक 1, सुरेंद्र सिंह राठौर लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान बांगरोद,राकेश सोलंकी लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  रिछादेवड़ा, राकेश सोलंकी लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  रिछाचांदा, माँ चामुंडा इन्टरप्राइसेस हरिओम शिवहरे लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  चांदनी चौक रतलाम,सांवरिया सेठ लिकर पार्टनर लोकेन्द्र सिंह लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  सालाखेडी,  सांवरिया सेठ लिकर पार्टनर श्री लोकेन्द्र सिंह लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  धराड, श्री सांवरिया इन्टरप्राइसेस श्री संदीप राठोर लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  सेजावता, श्री सुनील साहू लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  स्टेशन रोड क्रमांक 1 रतलाम, श्री सुनील साहू लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  मूंदडी तथा श्री निलेश राठोर लाइसेंसी कम्पोजिट मदिरा दुकान  बड़ावदा शामिल है।

Post a Comment

0 Comments