सीतामऊ। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत व सीतामऊ ग्रामीण मण्ड़ल अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार के जन्मदिवस पर कल 24 सितम्बर शनिवार को तितरोद के भाटी कॉम्प्लेक्स में स्वास्थ परीक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में क्षेत्र के जाने-माने प्रसिद्ध डॉक्टर श्री परीक्षित कुमावत सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तितरोद में स्वास्थ परीक्षण शिविर के माध्यम से अपनी सेवाएं देंगे जिसमे आम जनमानस की विभिन्न बीमारियों की निशुल्क जांच की जायेगी स्वास्थ्य शिविर के पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा जिसमे मंत्री हरदीपसिंह डंग समेत जिले के कई भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वरिष्ठजन शामिल होंगे


0 Comments