Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष जन जागरूकता अभियान ‘‘चेतना‘‘ के तहत स्कुली छात्र-छात्राओं हेतु थाना भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन


नीमच पुलिस मुख्यालय भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा मानव दुर्व्यापार एवं महिला/बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘‘चेतना‘‘ कार्यक्रम के तहत जिला नीमच में प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री वैशाली सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 28.09.2022 को अभियान ‘‘चेतना‘‘ के अन्तर्गत निम्नानुसार स्कुलों/कालेजों के छात्र/छात्राओं को पुलिस थानों का भ्रमण करवाया गया 1. थाना नीमचकेन्ट - कन्या एनीमेन्ट स्कूल नीमच 2. थाना नीमचसिटी - रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेन्ड्री स्कूल नीमच सिटी 3. थाना बघाना - व्यास पब्लिक स्कुल बघाना  4. थाना जीरन - स्वाती विवेकानंद ऐकेडमी स्कुल जीरन 5. थाना जावद - समता विद्यापीठ हॉयर सेकेन्ड्री स्कुल जावद 6. थाना रतनगढ़ - शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमीक विघालय रतनगढ 7. थाना सिंगोली - कन्या हायर सेंकेंड्री स्कूल सिंगोली 8. थाना मनासा - इनोंसेंट स्कूल मनासा  9. थाना कुकडेंश्वर - शासकीय कन्या स्कूल कुकडेश्वर कुकडेश्वर 10. थाना रामपुरा - शासकीय पी.जी.कालेज रामपुरा एवं मोहम्मदिया स्कूल रामपुरा उक्त स्कुलों एवं कालेजों के छात्र/छात्राओं को पुलिस थानें के भ्रमण के दौरान पुलिस थानंे आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस का व्यवहार, फरियादियो ंद्वारा दिये गये आवेदन पत्रों पर की जाने वाली कार्यवाही, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस थानें में उपलब्ध हथियारों के संबंध में जानकारी, 100 डॉयल, उर्जा महिला हेल्प डेस्क, उर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा किये जाने वाले कार्य तथा हेल्प लाईन नंबरो के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गुड टच/बेड टच एवं मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु बनाये गये नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाकर मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोकथाम हेतु शपथ दिलवाई गई उक्त कार्यक्रमो ंके दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री वैशाली सिंह, निरीक्षक अजय सारवान, निरीक्षक आर.सी. दांगी, निरीक्षक के.एल.डांगी, उनि शब्बी मेव, उनि पुष्पा राठौर, उनि वर्षा यादव व सउनि संगीता चौहान, उनि शिशुपाल गौर, उनि निलेश सौलंकी, उनि गजेन्द्र सिंह चौहान, उनि मोहन सिंह चौहान, सउनि अर्पिता बोहरा, सहित महिला पुलिस कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments