नीमच उप पंजीयक शैलेंद्र दंडोतिया द्वारा सर्विस प्रोवाईडरों द्वारा स्लॉट बुक करने व दस्तावेज सत्यापन के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करने के बाद बीच में ही अधूरी रजिस्ट्री छोड देने का मामला पंजीयन विभाग के महानिरीक्षक एम. सेलवेंद्रन तक पहुंच गया है। आईजी श्री सेलवेद्रन ने इस संबध में आदेश जारी कर दिए है कि कोई भी रजिस्ट्री अधूरी नहीं छोडी जा सकती है, अगर स्टॉम्प डयूटी का मामला है तो क्रेता-विक्रेता व सहमतिकर्ता के हस्ताक्षर के बाद जिला पंजीयक के पास फाईल भेजी जा सकती है, लेकिन अधूरी नहीं उप पंजीयक शैलेंद्र दंडोतिया द्वारा कई माह से कुछ न कुछ कमियां बताकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण न करते हुए जिला पंजीयक के पास भेजी जा रही है। सर्विस प्रोवाईडरों, प्रापर्टी ब्रोकर, क्रेता-विक्रेता को मौके ही उप पंजीयक द्वारा धमकाकर भ्रष्टाचार के रूप में राशि ली जाती है, जो भ्रष्टाचार के पैसे नहीं देता है तो उसकी रजिस्ट्री अधूरी ही जिला पंजीयक के पास भिजवा दी जाती है।16 सितंबर को इस मामले ने तूल पकड लिया और इस मामले में रजिस्ट्री कार्य से हुडे हुए तमाम वर्ग के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था। वहीं दूसरी और इस मामले की शिकायत वरिष्ठ कार्यालय भोपाल को भेजी गई थी। जिस पर तुरंत ऐक्शन लेते हुए आईजी ने जिला पंजीयक दुष्यंत शर्मा को फटकार लगाई है और कहा कि यह न्यायसंगत नहीं है। गाईड लाईन व स्टाम्प शुल्क अंतर के मामलों में तमाम प्रक्रिया के बाद ही रजिस्ट्री जिला पंजीयक कार्यालय को भिजवाई जावे बॉक्स उप पंजीयक शैलेंद्र दंडोतिया ने अपना लिया था भ्रष्टाचार करने का तरीका उप पंजीयक शैलेंद्र दंडोतिया द्वारा जिला पंजीयक को रजिस्ट्री न भेजने के बदले भ्रष्टाचार किया जा रहा था। आईजी द्वारा पूरे प्रदेश में यह आदेश जारी कर दिया है। पंजीयन विभाग में इस तरह से किए जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा उप पंजीयक पर कार्रवाई तय उप पंजीयक शैलेंद्र दंडोतिया पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। नीमच में मनमाफिक गाईड लाईन तैयार की गई है। दंडोतिया ने नीमच में कई गडबडियां की है, जो निकलकर सामने आई है। जल्द ही दंडोतिया पर कार्रवाई होना है। सूत्र बताते है कि दंडोतिया को संस्पेड किया जा सकता है।


0 Comments