भोपाल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में वित्तमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट में ऋण माफी योजना से डिफाल्टर हुए किसानो के ब्याज की राशि का प्रावधान कर दिया है।ऋण माफी योजना में डिफाल्टर हुए किसानों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह वादा किया था कि वह किसानों के ब्याज की गठरी उतारेंगे। क्योंकि ऐसे किसान डिफाल्टर हो कर लेन देन और खाद बीज खरीदी आदि से वंचित हो गए थे। उन्हें वित्तीय मुख्यधारा में वापस लाने के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा की थी हाल ही में बालाघाट प्रवास के दौरान भी माननीय मुख्यमंत्री श्री चौहान को इस संबंध में अवगत करवाया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनुपूरक बजट में डिफाल्टर किसानों के ब्याज के भुगतान हेतु वित्तीय प्रावधान कर दिया। यह निर्णय किसानों में खुशी लाने वाला है


0 Comments