Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

140 किलो 750 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना बैंगू व डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही


चित्तौड़गढ़। डीएसटी व जिले के बेगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बुधवार रात एक स्विफ्ट कार से 1 क्विंटल 40 किलो 750 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर कार चालक को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस निरीक्षक मय टीम व बेगूं थाना प्रभारी अजयराज सिंह उप निरीक्षक द्वारा थाने के जाब्ता हैड कांस्टेबल लाभचंद, कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह, सीताराम व मुकेश के साथ चेंची रोड पर खरडी गांव के बाहर नाकाबंदी के दौरान धामन्चा की तरफ से आई एक संदिग्ध स्विफ्ट गाड़ी को रुकवा कर नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर 7 प्लास्टिक के कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ मिला पुलिस ने स्विफ्ट कार चालक खाचरोल थाना बीगोद निवासी राज कुमार पुत्र शंकरलाल तेली से उक्त डोडा चुरा को अपने कब्जे में रख परिवहन करने हेतु अनुज्ञा पत्र लाइसेंस के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया| पुलिस ने डोडा चूरा का मौके पर वजन किया तो कुल 1 क्विंटल 40 किलो 750 ग्राम  हुआ |  उक्त अवैध डोडा चूरा व स्विफ्ट को जब्त  कर चालक खाचरोल थाना बीगोद जिला भीलवाड़ा निवासी राज कुमार पुत्र शंकरलाल तेली को गिरफ्तार कर लिया पुलिस थाना बैंगू पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है |

Post a Comment

0 Comments