Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

श्री झूलेलाल नवयुवक मण्डल के त्रिवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हरिश लालवानी अध्यक्ष व मनीष लालवानी बनें सचिव


25 सितम्बर 2022 नीमच। विगत दिनों श्री झूलेलाल नवयुवक मण्डल नीमच के त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुऐ। जिसके अंतर्गत संरक्षक हरिश मूलचंदानी एवं नरेश कंगलानी की संरक्षता में श्री झूलेलाल नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष- हरिश लालवानी,  उपाध्यक्ष- दिवांशु वासवानी, सचिव- मनीष लालवानी, सहसचिव- प्रकाश उदासी, कोषाध्यक्ष- योगेश कोरवानी, व्यवस्थापक- सतीश अंदानी एवं प्रचारमंत्री- मनीष हिरानी को सर्वसम्मति से पदों पर निर्विरोध मनोनीत किया गया इस अवसर पर श्री सुखमनी मण्डल सेवा समिति एवं श्री झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष हरिश मूलचंदानी व नरेश कंगलानी सहित समाज के सभी वर्गों सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित थे। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मंगल शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments