Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना नीमच केंट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के आदतन तथा जिला बदर चल रहे बदमाश सलीम उर्फ बेट्री को गिरफतार किया।


नीमच श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुंदरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री फूलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे आदतन गुन्डे व बदमाशो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी नीमच केंट राजेन्द्र नरवरिया क निर्देशन मे उनि आर एस भाभर द्वारा चार माह से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के आदतन तथा जिला बदर बदमाश सलीम उर्फ बेट्री उर्फ दाढी पिता मोहम्मद हबीब नि चुडी गली नीमच को गिरफतार किया गया घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाक 18.05.22 को फरीयादी राकेश पिता मुन्नालाल ग्वाला नि ग्वाल टोली नीमच के द्वारा थाना नीमच केंट पर रिर्पोट दर्ज करायी थी कि थाना क्षे़त्र के आदतन अपराधी सलीम उर्फ बेट्री उर्फ दाढी उर्फ गुडलक द्वारा जिला बदर के प्रकरण मे गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दि थी। फरीयादी की रिर्पोट पर अपराध क्र 285/22 धारा 195 ए भादवि का अपराध पंजीबद्व किया गया था। बदमाश घटना दिनाक से फरार चल रहा था तथा श्रीमान कलेक्टर महोदय द्वारा एक वर्ष के लिए जिला बदर भी किया गया था। मुखबिर कि सूचना पर आज दिनाक को आदतन बदमाश सलीम उर्फ बेट्री उर्फ दाढी उर्फ गुडलक को गिरफतार कर न्यायालय मे पेश किया गया उक्त कार्यवाही मे सराहनीय भूमिका उनि आर एस भाभर व टीम की रही।

Post a Comment

0 Comments