नीमच 14 सितम्बर 2022,कलेक्टर श्री मंयक अग्रवाल मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में बुधवार को आरटीओ सुश्री रितु अग्रवाल एवं यातायात प्रभारी श्री मोहन भर्रावत की उपस्थिति में स्कूल प्राचार्यों एवं वाहन संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरटीओ सुश्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया,कि वे स्कूलों में सलंग्न वाहनों की फिटनेस अच्छी हो, स्कूल बस का रंग पीला हो,बसों पर स्कूल का नाम, फोन नम्बर,जीपीएस और सीसीटव्ही कैमरा, शीशों पर फिल्म, पर्दे नहो, पर्याप्त रौशनी, साफ-सफाई हो, सायरन व अलार्म बेल हो आपातकालिन द्वार एवं ऑन डयूटी लिखा हो। फस्ट-एड-बॉक्स हो। स्पीड गवर्नर लगे हो। उन्होने बताया, कि स्कूल बस में कोई म्यूजिक सिस्टम न हो, आग बुझाने का उपकरण हो। स्कूल बेग रखने की व्यवस्था हो, क्षमता से अधिक बच्चें नही बिठायें। वाहन चालक का 5 वर्ष का ड्रायविंग अनुभव के साथ उस पर कोई मामला दर्ज न हो। वाहन चालक नियमित रूप से ऑखों की जॉच करवायें। स्कूलों में प्रायवेट वाहन संचालित न हो इसके अतिरिक्त स्कूल संचालक पैरेंट, टीचर्स मींटींग में माता-पिता को समझाईश दे,कि बच्चों को ऑटो रिक्शा, तूफान आदि प्रायवेट वाहनों से स्कूल न भेजें बैठक में यातायात प्रभारी श्री मोहन भर्रावत ने कहा,कि स्कूल बस संचालक यातायात नियमों का पालन कर। वाहनों का बेहतर रख-रखाव हो, वाहन की स्थिति अच्छी हो, पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाये, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नही करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य है। प्राय: देखने में आता है, कि अभिभवाक छोटे बच्चों को स्कूटी, साईकिल आदि से स्कूल भेजते है। उन्होने इन्दौर व उज्जैन में स्कूल बस दुर्घटना का उदाहरण दिया। बैठक में पीपीटी के माध्यम से स्कूल एवं बस संचालकों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल एवं बस संचालकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये ।

0 Comments