Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

अंडरब्रिज निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने पर समिति द्वारा मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया


शामगढ़- नगर में परासली मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति की जारी , इस निर्माण में 853.2 लाख रुपये की लागत आएगी अंडरब्रिज समिति द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। ज्ञात रहे अंडरब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर दो दिन पूर्व ही समिति सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग से नप अध्यक्ष कविता यादव के निवास पर की थी मुलाक़ात जिस पर श्री डंग द्वारा समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही अंडरब्रिज की प्रक्रिया शुरू कर अंडरब्रिज बनाया जायेगा जिस पर आज अंडरब्रिज निर्माण की 853.2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई!इस दौरान समिति के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा , उपाध्यक्ष फारुख मेव , सचिव उमेश जादोन , कोषाध्यक्ष मनोज देसाई , सलाहकार जावेद हुसैन , अंकित यादव , सुनील त्रिवेदी , राकेश कोरी , दीपू राठौड़ , वहाब मंसूरी , सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे!

Post a Comment

0 Comments