उज्जैन अपने दोस्त की बरात में नाच रहे 18 साल के युवक की मौत हो गई। नाचते वक्त वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था।अचानक बेहोश होकर नीचे गिरा और मौत हो गई। डीजे की तेज आवाज को इसकी वजह माना जा रहा है। विसरा जांच के लिए भेजा है।शहर के पास ताजपुर में बरात में डांस करते-करते एक युवक नीचे गिरा और बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके पीछे का कारण चौंकाने वाला है। डॉक्टरों के मुताबिक डीजे और अन्य बड़े साउंड से निकलने वाला बहुत ज्यादा डेसीबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसका असर हार्ट और ब्रेन दोनों पर हो सकता है। जिस लड़के की नाचते हुए मौत हुई है उसके हार्ट में क्लॉट मिला है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है जानकारी के मुताबिक उज्जैन के पास ग्राम अम्बोदिया डेम निवासी लाल सिंह पिता विक्रम सिंह (18) अपने दोस्त विजय की शादी में मक्सी रोड स्थित ताजपुर आया था।गुरुवार को दिन में विजय की बारात गांव में निकल रही थी। रात 12:30 बजे लालसिंह दोस्तों के साथ डीजे के पीछे डांस करने लगा।उसके दोस्तों ने बताया कि रास्ते में लालसिंह ने एक जगह पानी पीया।पानी पीने के बाद उसने फिर से नाचना शुरू कर दिया। वह डीजे के एकदम पास नाच रहा था और मोबाइल से वीडियो भी बना रहा था।नाचने के दौरान लालसिंह बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसके दोस्त उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां से उज्जैन रैफर किया। उज्जैन जिला अस्पताल में जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस युवक की मौत हुई वह डांस करते समय खुद के मोबाइल से अपना वीडियो बना रहा था। वीडियो में उसके चेहरे पर किसी तरह की थकान या परेशानी भी नहीं दिखाई दी। वीडियो बनाने के दौरान ही युवक अचानक गिरा। दोस्तों ने उसके चेहरे पर पानी छिड़का मगर वह नहीं उठा। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पता चला कि मृतक युवक के हार्ट में क्लॉट था डॉ. जितेंद्र शर्मा के अनुसार डीजे और अन्य बड़े साउंड से एबनॉर्मल मोमेंट आता है। इसकी वजह से तय मात्रा से ज्यादा डेसिबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसका असर हार्ट और ब्रेन दोनों पर हो सकता है। जिस लड़के की नाचते हुए मौत हुई है, उसका विसरा जब्त किया है। उसके हार्ट में क्लॉट मिला है। हालांकि युवक की मौत का रहस्य बना हुआ है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किस कारण हुई है।_
0 Comments