मंदसौर 8 नवंबर 21/ कलेक्टर श्री गौतम सिंह के निर्देश से सह प्रबंधक/ प्रशासक प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्या. कुचड़ोद द्वारा श्री भरत दीक्षित सहायक प्रबंधक एवं खाद केन्द्र प्रभारी संस्था कुचड़ोद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित कुचड़ोद में इफकों 12:32:16 खाद की 2 गाड़िया आने के बाद भी 1 नवम्बर को उक्त खाद संस्था के कृषकों को वितरण नहीं किया गया। साथ ही खाद केन्द्र सूचना पटल पर बिना कोई सूचना अंकित किये तथा बिना किसी सूचना एवं अनुमति के संस्था के खाद केन्द्र पर ताले लगाये जाकर अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने के कारण श्री भरत कुमार दीक्षित सहायक प्रबंधक एवं खाद केन्द्र प्रभारी संस्था कुचड़ोद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया ही श्री दीक्षित को निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। निलबंन अवधि में श्री दीक्षित का मुख्यालय संस्था कुचड़ोद संस्था मुख्यालय पर नियत किया गया है।

0 Comments