रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा पूरे जिले में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने का अभियान चला रखा है जिसके तहत आलोट थाना प्रभारी नीरज सारवान के निर्देश पर उपनिरीक्षक हरिसिंह वडेरा,आर,सी, लक्ष्यकार आरक्षक शांतिलाल ओरिया,एवं शक्तिपाल सिंह द्वारा आलोट थाने से प्रकरण क्रमांक 209/15 धारा 324 में कई समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी नंदराम पिता नाथू लाल बागरी निवासी अरवलिया सोलंकी तथा मांगू उर्फ मांगीलाल पिता नाथू जी बागरी निवासी अरवलिया सोलंकी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है

0 Comments