जिले में कोरोना महामारी को रोकने और पुनः सक्रिय नहीं होने देने के लिए सभी को वैक्सीन लगवाना जरूरी है। इसके साथ ही त्यौहारों के वक्त में सभी लोगों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं स्वयंसेवक समीर मंसूरी पिता ख्वाजा हुसैन मंसूरी ने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क अवश्य लगाये। निर्धारित दूरी बनाये रखें तथा पूरी एहतियात बरतें। जिले में कोरोना टीका के प्रथम डोज शत-प्रतिशत नागरिकों को लग चुके है। इसके बावजूद भी अगर कोई टीकाकरण से वंचित है, तो वह टीका अवश्य लगवाये। जिसने प्रथम डोज लगवा लिया है वह जल्दी दूसरा डोज लगवाए एवं त्यौहार के दौरान विशेष सावधानी रखे।


0 Comments