मंदसौर। उदपुरा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर गौतम सिंह, एसपी बिहारी सिंह एसडीम, विजय कुमार पांडेय प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
रईस खान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शांतिलाल मालवीय अध्यक्ष जनपद पंचायत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के दौरान लदुसा फाउंडेशन मंदसौर संस्था को पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। लदुसा फाउंडेशन की टीम में संस्था के अध्यक्ष हरिओम वीर, सयुंक्त सचिव पंकज धाकड़, जवाहरलाल धाकड़ (आर्मी) एवं अजय ढोचावत उपस्थित रहे।


0 Comments