Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना भानपुरा पुलिस को मिली बडी सफलता, पानीपत हरियाणा के 01 आरोपी तस्कर के आधिपत्य वाली स्कोडा कार आरजे 14 सीओ 7660 से मिला 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, मौके से 01 आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त कार को किया पुलिस द्वारा जप्त

नीमच पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय के कुषल निर्देषन में मंदसौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 09.11.2021 को पुलिस थाना भानपुरा़ द्वारा श्री महेन्द्र तारणेकर, अति0 पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री फूलसिंह परस्ते, अनु0 अधिकारी पुलिस गरोठ के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी भानपुरा श्री कमलेष सिंगार के निर्देषन मे सउनि गेंदाल पलासिया एवं टीम  के द्वारा मुख्बीर सूचना पर कार्यवाही करते 01 आरोपी अवैध मादक पदार्थ तस्कर के आधिपत्य वाली स्कोडा कार से 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल कीमती 1,80,000 रू का मौके से बरामद करने में बडी सफलता मिली है।  घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार दिनांक 08.11.2021 को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते सुनारी तिराहा हनुमान मंदिर के सामने एक स्कोडा कार क्र. आरजे 14 सीओ 7660 को रोक कर उसे चैक करते उक्त कार मे भरा हुआ कुल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पाया गया। मोके पर एन.डी.पी.एस एक्ट समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी प्रेमवन पिता बालकवन योगेश्वर जाति नाथ उम्र 52 साल निवासी शांतिनगर माँडल टाऊन पानीपत हरियाणा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारषुदा आरोपी के विरूद्ध थाना भानपुरा पर अपराध क्र 500/21 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारष्ुादा आरोपी से उक्त डोडाचुरा लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ जारी है। आरोपी द्वारा प्राथमिक तौर पर बताया है कि आरोपी देवीलाल दमामी नि,.धतुरीया द्वारा पायलेटिंग की थी  व आरोपी पप्पु बागरी नि.बासांखेड़ी द्वारा डोडाचुरा भरवाना बताया है। जिसकी पुष्टि की जा रही है गिरफ्तारषुदा आरोपी का नाम:- प्रेमवन पिता बालकवन योगेश्वर जाति नाथ उम्र 52 साल निवासी शांतिनगर माँडल टाऊन पानीपत हरियाणा फरार आरोपी के नाम:-  01  देवीलाल दमामी नि,.धतुरीय 02. पप्पु बागरी नि.बासांखेड़ी पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में निरी.कमलेश सिंगांर, उनि.रितेश नागर, सउनि गेंदाल पलासीया, प्र.आर.205 सतीश, प्र.आर.288 सोनू ठाकुर, आर.935 निलेश, आर.851 करण, आर.891 हेमंत, आर.118 प्रेम कुमार, आर.चालक 710 शैतान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Post a Comment

0 Comments