सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम धारडी के पास सोमवार शाम एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई धारडी निवासी सुनील पालीवाल ने बताया कि कार में रावतभाटा राजस्थान निवासी बंटी जैन अपने परिवार के साथ नाकोड़ा भैरव से दर्शन करके वापस रावतभाटा लौट रहे थे। धारडी ग्राम के बाहर मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार दो पलटी खाने के बाद सड़क पर घिसटते हुई सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से धारडी निवासी एक महिला के पैरों में गम्भीर चोटे आयी हैं जिसे भीलवाड़ा ले जाया गया पालीवाल ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से कार में सवार बंटी जैन सहित उनकी पत्नी और तीन बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाला गया, बंटी जैन की पत्नी को हल्की चोटे आई हैं। जैन परिवार के लोगो का ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर मरहमपट्टी करवाकर उन्हें अन्य वाहन से रावतभाटा के लिए रवाना किया।

0 Comments