Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

बिना नंबर की लक्झरी इनोवा कार से कुल 73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल कीमती 01 लाख 46 हजार रू का किया गया जप्त, मौके से 03 आरोपी पुलिस द्वारा किये गये गिरफ्तार, 01 फरार आरोपी की तलाष जारी

मंदसौर  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कडी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देष के तारतम्य में पुलिस थाना नई आबादी के द्वारा डाॅ0 अमित वर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री परमाल सिंह मेहरा, नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्षन तथा श्री बी0एस0 गौरे, थाना प्रभारी नई आबादी के कुषल नेतृत्व में दिनांक 14.11.2021 को थाना नई आबादी के द्वारा बिना नंबर की सफेद रंग की लक्झरी टोयोटा इनोवा कार से 73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल कीमती 01 लाख 46 हजार रू का जप्त करने में मंदसौर पुलिस थाना नई आबादी को बडी सफलता मिली है। घटना के संक्षिप्त विवरणानुसार दिनांक 14.11.2021 को थाना नई आबादी क्षेत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिलने पर से सूचना की तस्दीक कर आवष्यक कार्यवाही करते महू-नीमच हाईवे रोड खेडापति बालाजी के सामने बायपास मंदसौर पर आरोपीगढों के आधिपत्य वाली बिना नंबर की सफेद रंग की लक्झरी टोयोटा इनोवा कार से 73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल कीमती 01 लाख 46 हजार रू का जप्त करने में बडी सफलता मिली है। मौके से पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली हैं। 01 फरार आरोपी की तलाष जारी। गिरफ्तारषुदा आरोपियों के विरूद्व थाना नई आबादी पर अपराध क्रमांक 309/21, धारा 08/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारषुदा आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है गिरफ्तार आरोपी का नाम:- 1- नानालाल पिता रतनलाल जाति मीणा उम्र 40 साल निवासी भीमपुरा थाना जीरन जिला नीमच 2. गोविंद पिता देवीलाल मीणा उम्र 19 साल निवासी बरकडी थाना जीरन जिला नीमच 3. लाल सिंह पिता केसरीमल जी मीणा 19 साल निवासी भीमपुरा थाना जीरन जिला नीमच फरार आरोपी का नामः- दिनेष पिता अमराराम नि0 डांगीयावास जोधपुर राजस्थान जप्तषुदा मश्रुका:- 73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल कीमती 01 लाख 46 हजार रू घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद टोयोटा इनोवा कार कीमती 15 लाख रू पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बी0एस0 गौरे, थाना प्रभारी नई आबादी, उनि बलवीर सिंह यादव, सउनि गजानंद शर्मा, प्रआर 374 सुनील तोमर, प्रआर 240 विकास कुरील, प्रआर 653 गगन राठौर, आरक्षक 33 नरेन्द्र धनगर, आर 250 राजेश शर्मा, आर 376 भरत बैरागी का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments