सिंगोली:- सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस व वीर आदिवासी नायक बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत अंबा में प्रभारी के रूप में पधारे सिंगोली मंडल से प्रकाश जी शर्मा ने उपस्थित वरिष्ठ आदिवासी साथियों को माल्यार्पण व श्रीफल भेंट कर आदिवासी भील नायक बिरसा मुंडा के द्वारा किए गए सामाजिक देश हितेषी कार्यो के बारे में बताया और भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व शिवराज सिंह जी चौहान का लाइव प्रसारण देखकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए और किए जा रहे आदिवासियों के लिए जन हितेषी कार्यो व महत्वपूर्ण योजनाओं के के बारे में बताया इस अवसर पर देवराज सिंह सरपंच ग्राम पंचायत अंबा, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री धीरेंद्र सिंह शक्तावत ,कृष्ण पाल सिंह ,भंवर लाल जी भील, फोरुलाल जी भील, भेरू लाल जी भील,पन्नालाल जी भील, आदि व पंचायत कर्मी रामस्वरूप जी सचिव पुष्पराज सिंह आदि उपस्थित थे


0 Comments