Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

रतलाम के पंचेवा फंटे के पास कार पलटी, इंदौर के युवक की मौत, साथी घायल


रतलाम। रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचेवा फंटे के पास सफारी कार पलट गई। इससे कार में सवार इंदौर के एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। नईदुनिया को मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय नीरज काकड़े पुत्र विजय काकड़े निवासी सुदामा नगर, इंदौर व उसका साथी 18 वर्षीय जतीन भीलवारे पुत्र योगेश भीलवारे निवासी सुदामा नगर, इंदौर रविवार सुबह सफारी कार (एमपी-13/टीए-3020) में सवार होकर इंदौर से राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध होरी हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी सुबह करीब 9 बजे पिपलोदा थाना क्षेत्र के सुखेड़ा से कुछ दूर पंचेवा फंटे के पास कार असन्तुलित होकर सड़क से नीचे उतर कर एक खेत मे जा पलटी। इससे नीरज व जतीन घायल हो गए।
गंभीर चोट आने से नीरज की मौत हो गई। जतीन को मामूली चोट आई है। दोनों को जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने नीरज को मृत घोषित किया। सुखेड़ा चौकी प्रभारी (एसआइ) रघुवीर जोशी ने बताया कि नीरज का शव पीएम रूम में रखवाया गया है। उसके स्वजन को सूचना दी गई है। वे इंदौर से जावरा के लिए रवाना हो गए है। उनके आने के बाद पीएम कराया जाएगा

Post a Comment

0 Comments