Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

कोविड दूसरे डोज के टीकाकरण का एक सप्‍ताह का प्‍लान बनाकर, टीकाकरण करवाये- श्री अग्रवाल कलेक्‍टर ने की टीकाकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा


नीमच 14 नवंबर 2021,  कोविड टीकाकरण के दूसरे डोज से शेष रहे लाभार्थियों के टीकाकरण के लिए विकासखंडवार, सेक्‍टरवार आगामी एक सप्‍ताह का प्‍लान बनाकर उसका व्‍यापक प्रचार-प्रसार करें और शेष सभी लोगों का टीकाकरण करवाये। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री मयंक अग्रवाल ने रविवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सभी एसडीएम , तहसीलदार, बीएमओ, जनपद सीईओ, सीडीपीओ, कोविड –सेक्‍टर अधिकारियों और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सेक्‍टर आफीसरों  की बैठक में दूसरे डोज के टीकाकरण कार्य की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्‍टर श्री हिमांशु जैन, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, श्री राजेन्‍द्र सिह सहित अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे बैठक में कलेक्‍टर श्री अग्रवाल ने नीमच शहर व अन्‍य शहरों में वार्ड वाईज टीमे लगाकर घर-घर ड्यू लिस्‍ट से सर्वे करवाकर लाभार्थियों को चिन्‍ह‍ित कर, वार्ड वाईज टीकाकरण प्‍लान बनाकर टीका लगाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे अपनी 16 स्‍टाफनर्स को नीमच शहर में टीकाकरण के लिए आदेशित करें। कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम, बीएमओ को निर्देश दिए, कि वे अपने क्षेत्र के सभी कोविड सेक्‍टर अधिकारियों की बैठक कर, ग्रामवार टीकाकरण का प्‍लान तैयार करें कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि जिस गांव और वार्ड में भी टीकाकरण हो, उसकी तिथि व समय का पूर्व से संबंधित क्षेत्र में व्‍यापक प्रचार प्रसार किया जाये। कलेक्‍टर ने टीकाकरण कार्य में उदासीनता बरतने और बैठक में अनुपस्थित रहे कोविड सेक्‍टर आफीसरों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश भी जिला पंचायत सीईओ को दिए। कलेक्‍टर ने सभी विभागों के अमलें को टीकाकरण कार्य को पूरी गम्‍भीरता से लेने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments