उज्जैन 14 नवम्बर । उज्जैन- फ़तियाबाद- चंद्रावतीगंज रेलवे ट्रेक सोमवार को राष्ट्र के नाम समर्पित हो जाएगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी भोपाल से वर्चुवल इस का लोकार्पण करेंगे। उज्जैन रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इस ट्रैक पर उज्जैन इंदौर, इंदौर उज्जैन मेमू ट्रेन का शुभारंभ भी किया जाएगा सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर होने वाले आयोजन में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई छ. पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वर्चुवल जुड़ेंगे। जबकि उज्जैन स्टेशन पर जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट , उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन मौजूद रहेंगे उज्जैन सांसद अनिल फ़िरोजिया उज्जैन में ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कारीकर्म के बाद फ़ातियाबाद जाएंगे ओर वहां से ट्रेन में सफर कर फिर उज्जैन आएंगे।

0 Comments