Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंदसौर पुलिस की बडी कार्यवाही, थाना भावगढ द्वारा 12 घंटे के भीतर ही किया गया महिला के जघन्य अपराध का पर्दाफाष, आरोपी पति पुलिस की हिरासत में, चरित्र पर शंका की वजह से दिया गया वारदात को अंजाम।

मंदसौर  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध कडी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देष के तारतम्य में पुलिस थाना भावगढ के द्वारा डाॅ0 अमित वर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सौरव कुमार, अअपु मंदसौर गा्रमीण एवं उपुअ श्री रवि सोनेर के मार्गदर्षन तथा श्री अरविंद कुमार, थाना प्रभारी भावगढ के कुषल नेतृत्व में थाना भावगढ क्षेत्रांतर्गत हुई महिला की हत्या का घटना के 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है घटना के संक्षिप्त विवरणाानुसार दिनांक 14.11.2021 को थाना भावगढ क्षेत्रांतर्गत एक महिला की हत्या की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम के घटनास्थल मुकेष कलाल के घर पर पहुंच कर घटनास्थल पर मौजूद भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम गठित कर जाॅच प्रारंभ की गई। अलग-अलग टीमों के द्वारा एक दिषा में जाॅच प्रारंभ करते हिकमतअमली से जाॅच करते एवं तकनीकी भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करते आरोपी के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी से वारदात को अंजाम देने के बारे में पूछते उसके द्वारा बताया गया कि उसने चरित्र पर शंका की वजह से वारदात को अंजाम देना बताया। गिरफ्तार आरोपी के विरू़द्ध थाना भावगढ पर अपराध क्रमांक 323/21, धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी निषांदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाडी को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया।   गिरफ्तार आरोपी का नाम:- 1- मुकेश पिता शंकरलाल कलाल निवासी भावगढ तह. दलौदा जिला मंदसौर म.प्र.जप्तषुदा मश्रुका:- घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरविंदसिंह राठौर, थाना प्रभारी भावगढ, उनि. रुपसिंह बैस, सउनि. सुरेश कुमार निनामा, प्रआर. 322 मोहनलाल शर्मा, प्रआर.680 कुलदीपसिंह चैहान, प्रआर. 307 अजय रावत, आर. 853 नागेश्वर पाटीदार, आर. 525 जितेन्द्र मालवीय, आर. 350 भुपेन्द्र पाटीदार, आर. 846 दशरथ धनगर, आर. 656 दिनेश बामनीया, आर. 514 रामकृष्ण नागदा, आर. 631 अर्जुन सिंदल, आर. 578 अनिल परमार, म.आर.907 पिंकी पाँचाल का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments