आलोट अनुभाग पुलिस के अंतर्गत आने वाले आलोट पुलिस थाने पर फर्जी शादी करवाकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आलोट अनुभाग पुलिस के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले ताल थाने के ग्राम आबूपुरा निवासी कालू सिंह पिता प्यार जी डांगी के साथ खंडवा और बैतूल निवासी आरोपियों ने फर्जी शादी करवा कर डेढ़ लाख रुपए,सोने का मंगलसूत्र और चांदी के पायल की ठगी की है। फर्जी शादी और शादी के बाद रुपए और गहने लेकर फरार होने की यह घटना अगस्त महीने की है। जिसमें आलोट थाना पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है। फर्जी शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन बबीता ठाकुर सहित पांच आरोपियों पर आलोट पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी का प्रकरण दर्ज किया गया है।जानकारी अनुसार ठगी का शिकार हुए कालूसिंह डांगी ने बताया कि उसकी विवाहिता पत्नी की मौत होने के बाद वह और उसकी बीमार मां घर पर अकेले ही रहते हैं। इसी दौरान खंडवा निवासी पवन सिंह से उसकी जान पहचान हुई। उसने बैतूल निवासी बबीता ठाकुर से उसकी शादी करवाने की बात कही। कालू सिंह पवन की बातों में आ गया जिसके बाद फर्जी दुल्हन गैंग ने दुल्हन के फर्जी मां बाप और रिश्तेदारों को लाकर अगस्त महीने में आलोट के अनादि कल्पेश्वर मंदिर में शादी करवा दी। शादी के बदले में आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपए नगद बबीता ठाकुर के फर्जी माता-पिता को दिलवाने के साथ सोने का मंगलसूत्र और पायल भी कालू सिंह से दुल्हन को दिलवाए।शादी के बाद फर्जी रिश्तेदार लड़की दुल्हन को छोड़कर चले गए,जाने के तुरंत बाद से चालाक फर्जी दुल्हन ने उसी दिन से ही बीमारी होने का नाटक करने लगी। लगभग10- 12 दिन बाद बबीता के फर्जी बने माता-पिता और रिश्तेदार फिर आलोट आये और अनादि कल्पेश्वर मंदिर पर अभिषेक करने के बहाने फर्जी दुल्हन को साथ लाने का कहकर कालूसिंह को बुलाया। जहां पर आरोपियों ने उसे अभिषेक सामग्री लेने भेज दिया। और मौका पाकर सभी आरोपी फर्जी दुल्हन को लेकर फरार हो गए।घटना के बाद फरियादी कालूसिंह द्वारा लगातार फर्जी दुल्हन, माता पिता तथा सम्बन्ध करवाने वाले पवनसिंह को मोबाइल लगाया लेकिन दो दिन तक रिसीव नही किया तीसरे दिन पवन ने साफ कह दिया कि तुझसे जो हो कर लेना अब कोई दुल्हन नही आएगी।उसके बाद अपने साथ हुई ठगी की इस घटना की लिखित शिकायत कालू सिंह डांगी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और आलोट थाने पर की। जिसकी जांच उपरांत आलोट पुलिस ने फर्जी दुल्हन बबीता ठाकुर सहित पवन सिंह, दुर्गाबाई, जसवंत ठाकुर, और भूरा पर धोखाधड़ी और ठगी करने का प्रकरण दर्ज किया है।टीआई नीरज सारवान ने बताया कि मामले में बबीता पिता छोटेलाल ठाकुर निवासी दामजीपुरा बेतूल, पवन सिंह पिता हुकुम सिंह राजपूत निवासी सिरपुर खालसा खंडवा, भूरा पिता जसवंत ठाकुर जसवंत सिंह ठाकुर निवासी रजूर नया हरसूद छनेरा खंडवा, तथा दुर्गाबाई पिता माना जी खेड़ी नया हरसूद खंडवा पर धारा 420 ,406 में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है बॉक्स:-- क्षेत्र में फर्जी विवाह के कई मामले चल रहे है।ग्रामिल क्षेत्र में खंडवा,महाराष्ट्र,पुणे,आदि क्षेत्र के लोग सक्रिय है जो लडकीयो के फोटो तथा बायोडाटा दिखाकर भोले भाले किसानों को शादी का झांसा देकर लड़कियों की रुपये लेकर शादी करवा देते है। ठगाये परिवार शर्म ठगाये जाने के बाद बात छुपा लेते है। पुलिस बारीकी से जानकारी ग्रामीण क्षेत्र में निकाले तो हर गाँव मे 2-3, लड़की गाँव मे शादी की जानकारी सामने आएगी?


0 Comments