7 नवम्बर को शंभूपुरा रेलवे ट्रेक के पास गाय को ट्रेन से टक्कर लग जाने के कारण गाय घायल अवस्था मे ट्रेक के पास गिर गयी जिससे गाय का जबड़ा फट गया,व पैर के अंदर अंदरूनी चोट लग गयी थी घायल गाय के बारे में जैसे ही टीम जीवनदाता के सदस्य शंभूपुरा निवासी विनोद जी शर्मा को सूचना मिली तो तुरन्त उनके मित्रों द्वारा टीम जीवनदाता के सदस्य धीरज जी धाकड़ से सम्पर्क कर घायल गाय को जिला पशु चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ पहुँचाया गया जहां टीम जीवनदाता के सदस्य धीरज जी धाकड़,नंदकिशोर जी धाकड़, बालू जी रेगर,हैप्पी सिंह,द्वारा घायल गौ माता का उपचार करवाकर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।आये दिन इसी तरह घायल गौ माता का टीम जीवनदाता लगातार उपचार करवाकर गौ सेवा कर रही हैं अब तक लगभग 20 से अधिक घायल गायों का उपचार टीम जीवनदाता द्वारा करवाया जा चुका है आप भी किसी घायल चाहे गौमाता हो चाहे कोई इंसान नजरें फेरने के बजाय आप उनके दर्द को अपना दर्द समझकर उस घायल की मदद करें यही सच्ची देशसेवा ईश्वर की सेवा हैं जय हिंद सदैव मदद के अवसर की तलाश में टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़


0 Comments